फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में नवमी पर 13 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
नवमी के दिन मां नयना देवी जी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में वीरवार को नवमी पर मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से माता की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी नवरात्रे के दौरान न्यास को 12,55,548, रुपये नकदी, 29.800 ग्राम सोना और 1 किलो 646 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में न्यास को प्राप्त हुई। वीरवार को 13 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

वीरवार को मंदिर में नवमी पूजन की रस्में अदा की गईं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। मंदिर अधिकारी विजय गौतम के अनुसार लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। वहीं न्यास को अब तक 78,70,427 रुपये नकदी, 288 ग्राम 700 मिली ग्राम सोना और 13 किलो 194 ग्राम 700 मिलीग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हो चुकी है। श्री आनंदपुर हाईडल प्रोजेक्ट दभट से पानी की सप्लाई बहाल होने से नयना देवी में पानी पहुंच गया है। नवरात्रों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मंदिर अधिकारी विजय गौतम ने बताया कि नवरात्रे शांतिपूर्वक से संपन्न हो रहे हैं। सभी प्रबंध सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें