फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में 24 से 27 अक्तूबर तक होगी राष्ट्रीय स्तरीय कैनो सप्रिंट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में 24 से 27 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तरीय कैनो सप्रिंट चैंपियनशिप (वाटर स्पोर्ट्स) होगी। इंडियन कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन और इंडियन ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने गोबिंद सागर झील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव डॉ. पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में 31वीं राष्ट्रीय स्तरीय कैनो सप्रिंट सीनियर पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप गोबिंद सागर झील बिलासपुर में होगी। बिलासपुर में पर्यटन एवं खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उपायुक्त पंकज राय, एडीसी तोरूल एस रविश, एसडीम सुभाष गौतम, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, इंडियन कायकिग एंड कनोइंग एसोसिएशन एवं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्यों ने झील का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रदेश कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के राज्य सहसचिव ईशान अख्तर, जिला अध्यक्ष कमल गौतम, उपाध्यक्ष सीमा चंदेल, कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत, प्रशिक्षक जमुना ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें