फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चित्रकला में मनीषा, रंगोली में राधिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- एड्स से बचाव के लिए जागरूक होना जरूरी : डॉ. प्रवीण
विज्ञापन


- बिलासपुर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेव ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तासीन मुस्ताक विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है, जो एचआईवी नामक वायरस से फैलती है। इस बीमारी का अभी तक कोई दवाई या टीका नहीं बना है। ऐसे में लोगों और युवाओं में जागरुकता फैलाने के मकसद से हर साल विश्व एड्स दिवस आयोजित किया जाता है। यह गंभीर बीमारी शरीर की प्रतिरक्षण प्रणाली को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि 2022 के डाटा के अनुसार दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। करीब 33 लाख बच्चे भी एचआईवी से प्रभावित हैं। इससे बचाव और इसकी रोकथाम के लिए लोगों और युवाओं का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एचआईवी असुरक्षित यौन संपर्क, एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने, संक्रमित सुई या सिरिंज का उपयोग करने, एचआईवी संक्रमित मां से शिशु को होता है। जो युवा सिरिंज के माध्यम से नशा करते हैं उनमें एचआईवी होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसलिए इन कारणों को ध्यान में रखते हुए एचआईवी से बचा जा सकता है। इस मौके पर छात्रा मानसी शर्मा और ललिता शर्मा ने भी एड्स पर भाषण दिया। कार्यक्रम में चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर कॉलेज चौक तक रैली निकाल कर एचआईवी का प्रचार-प्रसार किया गया। चित्रकला में प्रथम स्थान पर मनीषा देवी, दूसरे स्थान पर अनुसूया ठाकुर, तीसरे स्थान पर पिंटू रहा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका, दूसरे स्थान पर अलीशा, तीसरे स्थान पर रिया रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुप्रिया नेगी पहले, कमल दूसरे और गुलशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर महाविद्यालय बिलासपुर से संजीव चौधरी, सोनिया राठौर, नीना शुक्ला, सीताराम संधू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें