संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 12 विभिन्न विकास कार्यों को वन अधिकार अधिनियम कमेटी द्वारा वन अधिकार अधिनियम की स्वीकृति प्रदान की गई। कमेटी के अध्यक्ष एवं उपयुक्त आबिद हुसैन सादिक ने वन अधिकार अधिनियम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क सड़कों के निर्माण, डंपिंग साइट क्षेत्र का निर्माण, भवन निर्माण, पार्किंग तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए यह स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रदान की गई स्वीकृति के माध्यम से विकास कार्यों के निर्माण होने पर ग्रामीण जनता को अनेक लाभ प्राप्त होंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार संभाल रहे अभिषेक कुमार गर्ग, सहायक मुख्य अरण्यपाल प्रदीप चौहान, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, गैर सरकारी सदस्य बैली राम टैगोर, गौरव कुमार व शालू कुमारी भी उपस्थित रहे।