फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता 20 दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले बल्ह तड़ौन गांव से पिछले करीब 20 दिनों से लापता हुई विवाहिता का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता विवाहिता का पति उसकी खोज में इधर-उधर भटक रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस व प्रशासन से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लापता विवाहिता के पति अजय कुमार ने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है। उसकी शादी एक वर्ष पहले पंडोह गांव की शालिनी से हुई थी। उसने बताया कि 24 अगस्त को वह गाड़ी लेकर होशियारपुर गया था। और घर में उसकी मां व पत्नी थी। परंतु 24 अगस्त को उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला है। अजय ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से वह अपनी पत्नि को ढूंढ रहा है। कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं उसने बताया कि पत्नी के लापाता होने की शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवा दी गई है। उधर डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता विवाहिता की खोजबीन की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार विवाहिता को खोज रही है। जल्द ही लापता को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें