फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी में बिलासपुर ने घुमारवीं की टीम को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद खेल महाकुंभ 2.0 में हुए कबड्डी और बास्केटबाल के मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2.0 के दूसरे दिन कबड्डी और बास्केटबाल के मुकाबले हुए। बास्केटबाल का पहला मैच बिलासपुर और भोरंज के बीच हुआ। इसमें भोरंज ने बिलासपुर को 103-62 से पराजित किया। इसमें भोरंज के दीपक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


कबड्डी का पहला मैच बिलासपुर और भोरंज के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर ने भोरंज को 54-20 पराजित किया। कबड्डी का अगला मैच बिलासपुर और करोट के बीच हुआ। इसमें बिलासपुर ने करोट को 47-13 से हराया। कबड्डी के पहले मैच में राहुल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और दूसरे मैच में राहुल, अभय को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कबड्डी का अगला मैच घुमारवीं और अम्ब के मध्य खेला गया। इसमें घुमारवीं ने अम्ब को 47-38 से पराजित किया। इसमें विवेक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कबड्डी का तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच करोट सुजानपुर और अम्ब के बीच खेला गया। इसमें करोट ने अम्ब को 27-26 से पराजित किया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला बिलासपुर और घुमारवीं के मध्य खेला गया। इसमें बिलासपुर ने घुमारवीं को 60-32 से पराजित किया। इस मैच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन को चुना गया। बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला भोरंज और घुमारवीं के बीच हुआ। इसमें भोरंज ने घुमारवीं को 77-57 पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में भुवनेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर बीसीसीआई सदस्य और क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता, सांसद खेल महाकुंभ 2.0 के संयोजक जितेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर, खो-खो संघ के राज्य सचिव और बिलासपुर के अध्यक्ष पवन ठाकुर, साइकिलिंग संघ के सह सचिव राजीव शर्मा, वार्ड नंबर दो की पार्षद संतोष जोशी, नगर परिषद बिलासपुर के उपाध्यक्ष कमल गौतम, अनिरुद्ध शर्मा, अनुपम, कर्ण चंदेल, सुभाष ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें