बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने एक ट्रक चालक को 1.21 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम डैहर की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान डैहर-बरमाणा पुल के पास एक ट्रक चालक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उससे 1.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान तेजेंद्र कुमार निवासी गांव मल्यावर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।