फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेले में जांचा 977 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल घुमारवीं में स्वास्थ्य मेले का आयोजन
विज्ञापन

-घुमारवीं अस्पताल में किया जा रहा है आई टेस्टिंग के लिए रोबोटिक मशीन लगाने का प्रयास : धर्माणी


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने की। मेले में घुमारवीं विधानसभा के विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मरीजों से वार्ड में जाकर उनका हाल पूछा।
धर्माणाी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए बताया कि घुमारवीं अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने के लिए चुना है। अस्पताल में पांच स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद भरे गए। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए कार्य किया जा रहे हैं। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी में 25 लाख की कलर एक्स-रे मशीन लगाई गई है। लैब टेस्टिंग में ऑटोमेटिक एनालिसिस भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही हटवाड़ में चार लाख की डेंटल चेयर भी हाल ही में लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही घुमारवीं में आई टेस्टिंग तथा आईजीएमसी शिमला से भी कुछ डॉक्टर भेजे गए हैं। आई टेस्टिंग के लिए रोबोटिक मशीन लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य मेले में मंगलवार को 977 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में 17 मरीजों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। अस्थि रोग के 184, मेडिसिन के 89, आंखों के 114 मरीज, नाक-कान, गला रोग के 85, शिशु रोग के 41, चमड़ी रोग के 71, सर्जरी के 56, दंत रोग के 26, मनोरोग के 24, सामान्य रोग के 21 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 92 लाभार्थियों के आभा आईडी भी बनाई गई। 36 लाभार्थियों को आरसीएच सेवाएं प्रदान की गईं। आयुष्मान के सात कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही क्षय रोग की जांच के लिए बलगम के पांच सैंपल लिए गए। सांसद मोबाइल की टीम द्वारा लोगों का बीपी, शुगर, खून की जांच की गई। 112 लोगों का एक्सरे किया गया। 26 लोगों के दांतों की जांच की गई। लैब में 660 लोगों के विभिन्न रोगों के टेस्ट किए गए। आयुर्वेदिक विभाग की तरफ से 60 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेडिसिन विभाग के डॉ. अतुल शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित राणा, शल्य चिकित्सा डॉ. कार्तिक गुलरिया ,मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष शर्मा ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. नेहा ठाकुर ,नेत्र रोग डॉ. ईशानी गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता, एनेस्थीसिया के डॉ. कनिका तथा आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. मनीष गुप्ता और उनकी टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग से सभी डॉक्टर्स अस्पताल स्टाफ तथा फील्ड से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें