फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खमेरा कलां के अक्षय का भारतीय सेना में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिम कॅरियर अकादमी के प्रशिक्षु रह चुके अक्षय को दी प्रबंधन ने बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। उपमंडल झंडूता के खमेरा कलां गांव के अक्षय ठाकुर का चयन भारतीय सेना में हुआ है। भारतीय सेना की ओर हाल ही में आयोजित की गई अग्निवीर योजना भर्ती का परिणाम जारी किया है। इसमें अक्षय ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए जीडी टेस्ट की तैयारी अक्षय ने हिम कॅरियर अकादमी घुमारवीं से की। अक्षय ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और अकादमी के अध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह इसी माह सेना में सेवाएं देना शुरू कर देंगे। इस मौके पर अकादमी की प्रबंधक एवं संचालिका सपना अग्निहोत्री और अन्य स्टाफ ने अक्षय ठाकुर को मिठाई खिला कर बधाई दी। सपना अग्निहोत्री ने बताया कि अकादमी के शिक्षा ग्रहण कर चुके विभिन्न प्रशिक्षु इस समय शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, डाक विभाग और परिवहन विभाग में कार्य कर रहे हैं। अकादमी के छात्र संदीप कुमार का चयन पोस्ट ऑफिस और नरेंद्र कुमार का चयन बीएसएफ में हो चुका है। उन्होंने बताया कि यहां ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार के कोर्स की सुविधा उपलब्ध है। दिन में छात्रों को फ्री डेमो भी करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें