फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट, 15 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट, 15 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

- तीन आरोपियों को किया गया नामजद, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप
बिलासपुर (रामपुर)। रंजिशन कुछ लोगों ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे तहसील परिसर में हुई। उनका आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें जाति सूचक शब्द कहें और अभिलेख भी फाड़ दिए। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी त्रिवेंद्र मोहन पुत्र चंद्रमोहन स्थानीय ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शाम करीब बजे सरकारी कार्य से स्थानीय तहसील स्थित अधिवक्ता अमित कुमार अग्रवाल के पास गए थे। आरोप है इस दौरान नगर निवासी राजेश, ग्राम मनकरा निवासी महफूज, ग्राम धावनी हसनपुर निवासी अहकाम तथा अन्य 12 लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करनी शुरू की करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस दौरान भारी हंगामा भी हुआ। पुलिस ने तीनों को नामजद व अन्य 12 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506, 427, जातिसूचक आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें