- तलाई थाना पुलिस ने कुठेड़ा में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना पुलिस किराना की दुकान से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुठेड़ा में एक व्यक्ति अपनी दुकान से शराब की अवैध खरीद फरोख्त करता है। इस पर पुलिस ने उस दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान देसी शराब की 36 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान करतार सिंह निवासी गांव कुठेड़ा डाकघर मलागंण तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।