फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन जंगल में भड़की रही आग, लाखों की वन संपदा राख

विज्ञापन
भराड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। वन परिक्षेत्र भराड़ी के अंतर्गत जंगल में तीन दिन तक आग भड़की रही। वन कर्मचारी, स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। करीब 150 हेक्टेयर क्षेत्र में लाखों की वन संपदा राख हो गई है।
विज्ञापन

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे किनारे चोखना, त्यामलू, कमलोटी, छंदोह, मर्याणी जंगल पिछले तीन दिन से झुलस रहे थे। धुएं के करण हाईवे पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया था। जंगल में लगी आग का धुआं रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहा था। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतें पेश आईं। 150 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी भीषण आग में कई जंगली जानवरों और जीव-जंतुओं के मारे जाने की आशंका है। जंगल के बीचों-बीच स्थित रिहायशी मकान को खतरा पैदा हो गया था। रिहायशी इलाकों के नजदीक दमकल कर्मी तैनात किए गए थे। तीन दिन बाद स्थानीय लोगों की मदद से वन और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। कितना नुकसान हुआ है इसकी रिपोर्ट विभाग तैयार कर रहा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी देशराज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। विभागीय कर्मचारी लगातार जंगल में तैनात हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें