बिलासपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान विद्युत बोर्ड लोगों के लिए वेबसाइट बनाई गई है। इसमें अब बिजली बोर्ड के उपभोक्ता वेबसाइट पर स्वयं बिल बनाकर जमा करवा सकते हैं। वहीं अब बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा लेने के लिए बोर्ड के कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कोरोना का संक्रमण ज्यादा बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों को प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।
वहीं, विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को लोगों के घर घर जाकर बिजली बिल बनाने पड़ते थे। इस कारण संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा बना रहता है। इसी के चलते विद्युत बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट के जरिये उपभोक्ता अपना बिजली का बिल स्वयं बना सकता है। इसके चलते बिजली उपभोक्ताओं को अपना बिजली बिल खुद बनाना होगा और विभाग की वेबसाइट पर भरना होगा।
ऐसे बनाएं अपना बिल
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 ई. विनोद गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग की इस वेबसाइट पर उपभोक्ता अपना कस्टमर आईडी जो कि 12 डिजिट का होता है और इंस्टालेशन नंबर जो कि 10 डिजिट का होता है। उस पर अपनी नई रीडिंग डालनी पडे़गी। रीडिंग डालने के बाद उपभोक्ता अपना बिजली का बिल स्वयं बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान अपना बिल अपने आप बनाकर भी ऑनलाईन जमा किया जा सकता है। कहा कि लोग इसमें सहयोग करें।
खबर नंबर 14 का जोड़
बिजली बोर्ड की बेबसाइट https://www.hpseb.in/ trust based billingBB Home पर उपभोक्ता अपनी कंज्यूमर आईडी जो कि 12 अंकों की होती है। इंस्टॉलेशन नंबर जो कि 10 अंकों का होता है पर अपनी नई रीडिंग डालकर अपना बिजली का बिल स्वयं बना सकते हैं। सहायता के लिए https://youtube/gEZmR 8 जीडीडब्ल्यू लिंक दिया गया है।