फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियमों को ठेंगा दिखाकर बाड़ी मझेड़वा डिपो में उमड़ रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रशासन के लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। एक तरफ जहां होम आइसोलेट लोग घरों से बाहर घूम रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक स्थलों पर लोगों का जमावड़ा लग रहा है। इससे क्षेत्र में कोविड संक्रमण के फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती पंचायत बाड़ी मझेड़वा के डिपो में राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान कोरोना नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। वहीं, जिस क्षेत्र में यह डिपो है, वहां के क्षेत्रों में कोरोना के काफी मामले आए हैं और कुछ दिन पहले पॉजिटिव महिला की मौत भी हुई है।
हालांकि सरकार की ओर से एक दिन में 30 लोगों को राशन उपलब्ध करवाए जाने के आदेश हैं, लेकिन बाड़ी मझेड़वा में नियमों को दरकिनार कर राशन लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने पुलिस को क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। बेवजह भीड़ और जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

डिपो में उमड़ी भीड़ में न तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग और न ही कोरोना नियमों की कोई पालना की जा रही है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी पवन शर्मा ने कहा कि सभी डिपो होल्डरों को हिदायत दी गई है कि जब भी डिपो से सामान दिया जाना हो तो कोविड के नियमों को ध्यान में रखा जाए। वहीं उसके बाद भी कहीं भीड़ उत्पन्न हो रही है तो औचक निरीक्षण किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें