दयोली के पास शाम को हुआ हादसा
टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा के तहत दयोली के पास टिपर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार (69) निवासी गांव व डाकघर दयोली तहसील सदर वीरवार शाम को बाजार की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह टिपर के चपेट में आ गया। टिपर की चपेट में आने से राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा देख लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी शीघ्र पुलिस को दी गई और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।