फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरसात में ढहे डंगे की आज तक नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-11 में लोगों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासुपर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर के पास वार्ड नंबर-11 में बरसात में डंगा ढह जाने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जुलाई में भारी बारिश के कारण डंगा ढह गया था। इसके बाद नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया गया, लेकिन आज तक इसकी सुध नहीं ली गई। लोगों का कहना है कि ढहे डंगे के फोटो अधिकारियों को दिखाए गए। साथ ही लिखित रूप में भी इसके बारे में बताया गया। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी नानक राम, रमेश कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, सुशील कुमार, मीरा देवी, लीला देवी में कहा कि डंगे के गिरने से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। हालात यह हैं कि किसी बुजुर्ग या मरीज को अस्पताल ले जाना हो तो व्हीलचेयर के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। यदि बारिश होती तो बिलासपुर जिला मुख्यालय से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर परिषद वार्ड नंबर-11 के 12 से 14 परिवार बिल्कुल कट जाएंगे। कोई भी आपातकालीन सेवा इन घरों तक नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों से आग्रह किया कि इसकी मरम्मत जल्द कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें