फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम ढलते ही मयखाने में तबदील हो जाते है ढाबे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाम ढलते ही मयखाने में तबदील हो जाते है ढाबे
घुमारवीं और आसपास क्षेत्र में चरस, गांजा, अफीम और चिट्टे का कारोबार
स्कूल और कॉलेज के बच्चों तक नशे कारोबारियों की पहुंच
पुलिस बड़े नशे कारोबारियों पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में नशे के कारोबारियों के हौसल सातवें आसमान पर हैं। शाम होते ही क्षेत्र के ढाबे मयखाने में बदल जाते हैं। जबकि उक्त क्षेत्र में चिट्टे का कारोबार भी जमकर हो रहा है लेकिन इसके बाद भी पुलिस इस संबंध में कार्रवाई नहीं कर पा रही है। नशे के कारोबारी अपने जाल में स्कूल व कॉलेज के बच्चों को फंसा रहे हैं। क्षेत्र में आसानी से कॉलेज और स्कूल के आसपास बच्चों को नशा मुहैया करवा रहे हैं।
कुछ साल पहले घुमारवीं शहर के एक व्यवसायी के बेटे की नशे की अधिक मात्रा लेने के कारण मौत हो गई थी, वहीं दूसरी ओर घुमारवीं उपमंडल के कुठेड़ा क्षेत्र में भी एक युवक की नशे के कारण मौत हो गई। हालांकि प्रशासन व पुलिस ने कुछ समय के लिए इन मौतों से सबक लिया और कई मामले नशे के कारोबारियों के विरुद्ध बना कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाए हैं। पुलिस पर इस दौरान सवाल खड़े होते रहे क्योंकि पुलिस छोटे व मझौले सौदागरों तक ही पहुंचती है और बड़े कारोबारियों पर हाथ डालने से कतराती है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चरस, अफीम, गांजा, नशीले कैप्सूल व चिट्टा आसानी से मिल रहा है। इस कारोबार में क्षेत्र के कई लोग जुड़े हैं। पुलिस ने कुछ समय पूर्व घुमारवीं के दकड़ी चौक पर एक गाड़ी से लगभग चार सौ ग्राम चिट्टे सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कसोहल पुल के पास युवक के पास चिट्टा बरामद किया है। बरठीं में नशे के कैप्सूलों का जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन

इनसेट...
नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस के पास शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कोई सूचना नहीं है कि लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। अगर फिर भी ऐसा हो रहा है तो लोग पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। नशा समाज के लिए एक बुराई है इसे तभी खत्म किया जा सकता है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
....डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल
....जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें