फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसुध हालत में मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। कस्बे के बटावली मार्ग पर शनिवार अपराह्न एक युवक को बेसुध अवस्था में बाइक सवार युवक छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे आनन फानन में कस्बे के निजी चिकित्सक को दिखाया। उसे हालत गंभीर होने पर मवाना के निजी चिकित्सकों को दिखाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुसराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चेनपुरा निवासी सीलचंद ने बताया कि उसका पुत्र टिंकू उर्फ बब्बल (26) की शादी जनपद मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के गांव सोहजनी में करीब डेढ़ साल पूर्व हुई थी। उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी झगड़ा करके मायके गई हुई थी। वह बृहस्पतिवार को उसे लेने के लिए घर से कहकर गया था। शनिवार अपराह्न करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक उसके पुत्र टिंकू को बेहोशी की हालात में कस्बे के बटावली मार्ग पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे उसके परिजनों ने बेसुध अवस्था में कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने गंभीर हालत होने पर तथा जहर खाने के लक्षण बताते हुए उसे मवाना के लिए रेफर कर दिया। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुसराल वालों पर जहर देकर एवं मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने का आरोप
मनमुटाव के चलते मायके गांव सोहजनी में रह रही थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें