फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में कांग्रेस के पोस्टर और फ्लैक्स फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं पर उनके पोस्टर और फ्लैक्स आदि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कांग्रेस की ओर से एसपी बिलासपुर को एक शिकायत भी दी गई है। शिकायत के आधार पर एसपी बिलासपुर ने पूरे मामले के जांच के आदेश एसएचओ सदर को दिए हैं। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
संदीप सांख्यान समन्वयक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी, भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर मार्केट चौक व चांदपुर व कंदरौर में कांग्रेस पार्टी की बड़ी-बड़ी फ्लैक्स, पोस्टर व बैनर फाड़ दिए हैं जिनको लगाने की बाकायदा अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया है कि यह मामला सीधे तौर पर कानून व्यवस्था व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कहा है कि इस तरह के कृत्य से हमारी व हमारे नेताओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। कांग्रेस की ओर से भाजपा के मंडलाध्यक्ष व युवा मोर्चा के अध्यक्ष सदर मंडल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। कहा है कि जहां-जहां पर यह फ्लैक्स, झंडे कट आउट्स, पोस्टर व बैनर उखाड़े गए हैं वहां-वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए हैं जिसकी फुटेज भी निलाली जाए और भाजपा व युवा मोर्चा के अध्यक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें