बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अखिल पठानिया व महेश सिपहिया, प्रदेश सचिव अंकित चोपड़ा, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री पुनीत शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं जिसका उदाहरण झंडूता विधानसभा के युवा कार्यकर्ता पर कातिलाना हमला है। उक्त नेताओं ने सरकार से हमला करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।