बिलासपुर। जिले में कोरोना के 25 नए मामने सामने आए हैं। नए मामलों समेत अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 148 हो गए हैं। वहीं सोमवार को 10 लोगों ने कोरोना को मात दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में सोमवार को रैपिड एंटिजन टेस्टिंग से 1107 सैंपल लिए गए, जिनमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरहाणा में 30 वर्षीय, हरलोग 49, 45, 17, 20 वर्षीय, बकरोआ से 70 वर्षीय, सुभाष कॉलोनी घुमारवीं से 17, 15 वर्षीय, कृष्णा कॉलोनी घुमारवीं से 62 वर्षीय, लंजता से 60 वर्षीय, थंडोरा से 68, 48 वर्षीय, धबीड़ी से 28 वर्षीय, रछेड़ा से 44 वर्षीय, बेहना जट्टां से 30 वर्षीय, दयोथ से 35 वर्षीय, नेहर 39 वर्षीय, बैरी से 92 वर्षीय, बिनोला से 15 वर्षीय, पंजगाईं से 47, 57 वर्षीय, बलोह से 44 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।