बिलासपुर। सीटीयू की बस सेवा नयनादेवी जी के लिए शुरू हो गई है। बस सेवा का नयना देवी में आने वाले श्रद्धालुओं और पीजीआई में इलाज करवा रहे मरीज लाभान्वित होंगे। बस चंडीगढ़ से सुबह 6:50 बजे चलेगी और नयनादेवी 10 बजे पहुंचेगी।
सीटीयू के डायरेक्टर उमाशंकर गुप्ता कुछ दिन पूर्व माता श्री नयना देवी के दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर के पुजारियों ने चंडीगढ़ से नयना देवी के लिए बस चलाने का आग्रह किया था। डायरेक्टर के आदेशानुसार जीएम अमित कुमार ने नयना देवी में कहा कि सीटीयू की बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बस चंडीगढ़ से सुबह 6:50 बजे चलेगी और नयनादेवी में 10 बजे पहुंचेगी। नयना देवी से 11:30 बजे चंडीगढ़ के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन का शाम को भी बस सेवा शुरू की योजना है। नयनादेवी के बाशिंदों सीताराम, उमेश कुमार, ज्ञान चंद, राकेश कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार, कैलाश कुमार, रोबिन, मनीष कुमार और अन्यों ने कहा कि इस बस सेवा की क्षेत्र को बहुत जरूरत थी।