चंडीगढ़-मनाली एनएच पर स्वारघाट के पास धारकांशी में कार और बस में हुई टक्कर। -संवाद
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर स्वारघाट से करीब चार किलोमीटर दूर धारकांशी में शनिवार को एक तीखे मोड़ पर बस ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार आगे चल रहे एक ट्रक से भी टकरा गई। गनीमत रही कि एयर बेग खुलने से कार चालन की जान बच गई।
मिली जानकारी अनुसार पीआरटीसी बस चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी। धारकांशी में एक तीखे मोड़ पर एक ने आगे चल रही कार नंबर सीएच 01 एवाई 3972 को जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर के बाद कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। एयर बैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बच गया। कार का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पंजाब रोडवेज की बस पटियाला-चंडीगढ़-मनाली रूट पर जा रही थी। गनीमत रही कि कार की पिछली सीटों पर कोई नहीं था। अगर कोई पिछली सीट पर होता तो उसका बच पाना नामुमकिन था। हादसे के बाद हाईवे एक तरफ यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने हाईवे पर यातायात को सुचारु किया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने कहा कि कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।