फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में विकास कार्यों के लिए मिलेंगे 18 लाख

विज्ञापन
Bharari panchayat will get 15 lakhs for development works
विज्ञापन
बिलासपुर/ घुमारवीं। भराड़ी पंचायत में विकास कार्यों के लिए 18 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इस आशय की घोषणा की। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने बडसाए, चिलालडू और मिहाड़ा के महिला मंडल के निर्मित होने वाले भवनों की आधारशिला भी रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में एक लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बैडमिंटन कोर्ट की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी तत्परता से विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने मिहाड़ा में एंबुलेंस मार्ग का भूमि पूजन भी किया। मार्ग पर विधायक निधि से 2 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने मिहाडा में माता नयना देवी जी मंदिर के परिसर में सामुदायिक व रसोई घर शेड के लिए विधायक निधि से 4 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में एक कमरे के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जगह-जगह हैडपंप लगाए जाएंगे। चिललाडू सड़क को पक्का किया जाएगा और टियाला शेड के लिए विधायक निधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर उप तहसील कार्यालय भराड़ी को भराड़ी में खोलने के लिए भराडी विश्राम गृह में 17 पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री से मिला। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि यह मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य चमन शर्मा, महासचिव राजेश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान भराडी प्यारे लाल शर्मा, प्रधान गतवाड नवल बजाज, प्रधान बड़साए अंजू शर्मा, प्रधान मिहाडा सुनीता, प्रधान चिल्लाडू रचना देवी, बूथ अध्यक्ष राकेश, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, बीडीओ घुमारवीं स्पर्श शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें