फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर लगाया सड़क की शिलान्यास पट्टिका तोडने का आरोप

विज्ञापन
People to protest against broken Mandrighat-Kuhghat foundation road stone
विज्ञापन
बिलासपुर। मंदरीघाट-कुहघाट वाया हरिजन बस्ती धार लुसान सड़क की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने की घटना पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर घटिया मानसिकता का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सोमवार को मंदरीघाट बाजार में धरना-प्रदर्शन करने का एलान भी किया है। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने सड़क का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

ननावां पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन ठाकुर, प्रधान तृप्ता, ननावां पंचायत समिति सदस्य रमेश, पूर्व प्रधान अमिता, पूर्व उपप्रधान दिला राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य व पूर्व उप प्रधान ज्ञान चंद, राम लाल शर्मा, बल्ह चुराणी प्रधान सोमा देवी, उप प्रधान राकेश व अन्य लोगों ने कहा कि इस सड़क पर 70 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है।
इस सड़क का 70 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण हो चुका है और इस सड़क से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व विधायक के इशारे पर शनिवार रात को इस शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों से तुड़वा दी है। कहा कि सोमवार को मंधरीघाट बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं इसके लिए उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पूर्व विधायक ने माफी नहीं मांगी तो उन्हें इस क्षेत्र में आने नहीं दिया जाएगा। लोगों ने कहा की इससे पहले भी पूर्व विधायक के इशारे पर जंगल जलेडा सड़क और कसोल मोरसिंघी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पट्टीका तोड़ी गई थी।
0
- सड़क की शिलान्यास पट्टिका कब टूटी, किसने तोड़ी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच कर दोषी को सजा भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें