फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर के चिकित्सकों ने नूरपुर में दी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- मादक पदार्थ से ग्रसित 30 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

-स्वास्थ्य शिविर में 70 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर सामुदायिक आउटरीच सेल की ओर से की ओर से कांगड़ा के नूरपुर में मादक द्रव्यों के सेवन से पीड़ित व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य मादक द्रव्यों के सेवन से पीड़ित लोगों उपचार और उचित सलाह प्रदान करना था। इसमें 30 मादक पदार्थ के सेवन से ग्रसित व्यक्ति और 40 अन्य लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। यह क्षेत्र हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित है। इसी कारण वहां पर इस शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने इसमें सेवाएं दी। इसमें समन्वयक के रूप में डॉ. मीनल एम. ठाकरे, चिकित्सा सामाजिक सेवा अधिकारी अनिल कुमार और दंत चिकित्सक डॉ. शिल्पा चौधरी शामिल रहे। इसमें लोगों को परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य जांच, दंत स्वास्थ्य जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सेवा प्रदान की गई। रेफर की आवश्यकता वाले मरीजों को आगे की देखभाल और परामर्श के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें