फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलारू पर फिसलकर ढांक से टकराई बस, सात यात्री घायल

विज्ञापन
बिलासपुर के तन्युर गांव में ढांक से टकराई बस। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के तहत रुकमणि कुंड के पास तन्युर नामक जगह पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का उपचार गेहड़वीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। हादसे का कारण सड़क पर गिरे चीड़ के चलारू माने जा रहे हैं। चलारू पर बस फिसल गई और अनियंत्रित हो गई। बस चालक रमेश चंद ने बस को ढांक की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को घुमारवीं से थुराण वाया चिकना घाट जा रही बस तन्यूर के पास अनियंत्रित हो गई। चालक रमेश चंद ने बस को ढांक की ओर मोड़ दिया। बस में 12 यात्री सवार थे। सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को गेहड़वीं अस्पताल पहुंचाया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बस को निकालने के लिए क्रेन का प्रबंधक किया जा रहा है। सवारियां स्थानीय लोग थे और अपने गंतव्य के पास पहुंच गई थे, इसलिए वे पैदल ही चले गए।
विज्ञापन

इनसेट
ये हुए घायल
रामकली (35), लाल सिंह (70), सीताराम (45), वंदना (35), गोलू (20), ज्ञान चंद (30), प्रीति (30) घायल हुए हैं। सभी तन्युर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें