फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की 25 नई पंचायतों को खुद के भवन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में पंचायत चुनावों से पहले 25 नई पंचायतों का गठन किया गया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इन पंचायतों को अपना भवन नहीं मिल पाया है। इन 25 पंचायतों में से अभी तक सिर्फ 3 पंचायतों को ही पैसा जारी कर दिया गया है। वहीं अन्य पंचायतें अभी भी जमीन के चयन और स्थानांतरण प्रक्रिया में उलझी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 25 नई पंचायतों का गठन होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि सालों बाद उनके गांव का विकास होगा। पंचायतों के गठन के बाद करीब सालभर का समय गुजर चुका है। लेकिन अभी तक इन ग्राम पंचायतों का खुद का ठिकाना नहीं मिला है।
अस्थायी भवनों में कामकाज का संचालन हो रहा हैं। भवनों के निर्माण में हो रही देरी से विकास भी थम गया है। जिले के घुमारवीं उपमंडल में 10, सदर में 10, झंडूता में 3 और श्री नयनादेवी जी में 2 नई पंचायतों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
नई पंचायतों में अभी तक तीन पंचायतों को जमीन चयन के बाद पैसा जारी कर दिया गया है।
श्री नयनादेवी जी उपमंडल में मझेड़ पंचायत को भवन निर्माण के लिए 11 लाख, तरसूह पंचायत को 20 लाख और सदर उपमंडल की मलोखर पंचायत को 14 लाख की राशि जारी कर दी है। अन्य पंचायतों में जमीन के चयन का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन

शशि बाला, जिला पंचायत अधिकारी, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें