फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे योगेंद्र यादव!

Wed, 11 Dec 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अदभुत प्रदर्शन में ‘चाणक्य’ की भूमिका निभाने वाले कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र यादव गुड़गांव लोकसभा से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन


इन कयासों ने यहां के सियासदारों में खलबली मचा दी है। यह अंदाजा इसलिए भी लगाया जा रहा है कि योगेंद्र यादव रेवाड़ी जिला के निवासी हैं और यहां की अहीर कम्यूनिटी से संबंधित है।

चूंकि रेवाड़ी जिला गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। लिहाजा पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है। रेवाड़ी चाहे महेंद्रगढ़ लोकसभा का हिस्सा रहा हो, या परिसीमन के बाद पहली बार गुड़गांव लोकसभा का निर्माण होकर उसमें शामिल हुआ है।
विज्ञापन


यहां अहीर कम्यूनिटी का उम्मीदवार ही संसद की दहलीज तक पहुंचता है। यहां मुकाबला अहीर वर्सिस अहीर के बीच ही होता है। लिहाजा योगेंद्र यादव के इस सीट से मैदान में उतरने की संभावनाएं नजर आ रही है।
विज्ञापन


हालांकि रमेश यादव इस बारे में ज्यादा कुछ भी बोलने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की कोर कमेटी तय करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें