बाइक सवार युवकों ने रेलवे रोड पर दीपक बैकरी के पास युवती और कृष्णा कॉलोनी में एक युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव पंजेटो निवासी कृतिका ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ शहर के एक सेंटर पर कोचिंग लेने जाती है। वह अपने घर जाने के लिए ऑटो लेने के लिए दीपक बैकरी के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शहर पुलिस ने शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर, गांधी नगर क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में रेलवे कॉलोनी निवासी दीपक के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। दीपक ने बताया कि 30 अगस्त को वह निजी काम से कृष्णा कॉलोनी में गया था। इस दौरान बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।