प्रतापनगर मार्ग पर गांव चौराही के समीप एक ट्राले की टक्कर से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे मुलाना रेफर कर दिया गया।
पंजाब के मोरिंडा निवासी संजीव कुमार कार लेदी से बिलासपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी कार गांव चौराही के समीप पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों साइडों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। और घायल कार चालक को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।