फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से बात करते समय युवक पर चाकुओं से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। वकील से बात कर रहे युवक पर उसके ससुराल वालों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के दोस्त की भी पिटाई कर डाली। इस घटना में चोपड़ा गार्डन निवासी मोनू घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल मोनू ने बताया कि 2006 में देवेंद्र कौर से प्रेम विवाह किया था। मगर अब वह बात-बात पर झगड़ा करती है। उसकी पत्नी ने तलाक लेने के लिए कोर्ट में दावा किया हुआ है। मोनू का कहना है वह तलाक नहीं लेना चाहता है। 27 नवंबर को वह अपने जानकार चेतन के साथ बैंक कॉलोनी से कार में जा रहा था। रास्ते में उसे वकील नवीन मिल गया। वह उससे बात कर रहा था वहां पर उसके ससुराल पक्ष से कर्णजीत, सतनाम सिंह, ज्ञान कौर, कमल और पत्नी देवेंद्र आई। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, वहीं उसके साथी चेतन भी पीटा। हमले में वह घायल हो गया, उसके परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें