फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हादसा: यमुना में डूबे युवक की तलाश करने गए गोताखोरों की नाव पलटी, गोताखोर समेत दो युवक डूबे

Sun, 19 Sep 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

युवक को ढूंढने गई नाव पर सात लोग सवार थे। नाव एक जाल में फंस कर पलट गई। जिसमें सभी पानी में गिर पडे़। वहां खडे़ अन्य तैराकी करने वालों ने डूबने वाले लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक गोताखोर सुरेन्द्र और पहले डूबे युवक का पड़ोसी लापता हैं।
विज्ञापन
यमुना में युवकों के डूबने के मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यमुना नहर में रविवार सुबह डूबे एक युवक का रेस्क्यू कर रहे गोताखोरों की नाव पलट गई। इससे गोताखोर सहित दो व्यक्ति डूब गए। रेस्क्यू कर रही गोताखोरों की नाव पर सात से आठ लोग सवार थे। यमुना में डूबे युवक की पहचान सतिंदर सिंह उर्फ टीनू निवासी गांधी नगर नजदीक रेलवे फाटक के रूप में हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: अमरिंदर सिंह के इस्तीफे का जलियांवाला बाग कनेक्शन, केंद्र सरकार का बचाव करना कहीं भारी तो नहीं पड़ा 

युवक के पिता जशमेर सिंह ने बताया कि उनका बेटा टीनू रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने मामा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए यमुना नहर के हमीदा हेड आया था। वह यमुना में नीचे पानी में अस्थियां बहाने उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह तेज पानी के बहाव में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों की टीम नाव पर बैठकर टीनू की तलाश करने नहर में उतरी। नाव पर 7 लोग सवार थे। गोताखोरों की नाव आगे जाकर वहां लगे जाल में फंस कर पलट गई। जिसमें सभी पानी में गिर पडे़। वहां खडे़ अन्य तैराकी करने वालों ने डूबने वाले लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक गोताखोर सुरेन्द्र और पहले डूबे युवक का पड़ोसी लापता हैं। पुलिस व गोताखोर की टीम तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें