फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से तीन युवकों ने की छेड़खानी, बेटे को पंच मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने बेटे के साथ एक्टिवा पर बाजार जा रही महिला से छेड़खानी की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि तीन युवक उसके घर के दरवाजे खटखटा कर उसे परेशान करते है। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में अपने बेटे व दादी सास के घर में रहती है। उसके पति की मौत 2018 में हो गई थी। कुछ दिनों से तीन युवक बाइक पर उसके घर पर पहुंचकर दरवाजे को खटखटाते हैं। गांव के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी चले जाते हैं। कुछ दिन पूर्व रात के समय गांव की लाइट बंद थी तो उन्होंने घर के गेट को खटखटाया। आवाज सुनकर जब बाहर आई तो उन्होंने उससे छेड़खानी की और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लोगों को आते देखकर तीनों युवक गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 11 नवंबर को वह अपने बेटे के साथ एक्टिवा पर सामान लेने के लिए बिलासपुर जा रही थी। इस दौरान तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अचानक उसके पास पहुंचे और अश्लील हरकतें करने लगे। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों में से एक युवक ने उसे कंधे से पकड़ लिया। इससे वह गिर गई। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने हाथ में पहने पंच से उसके बेटे को मारा। कुछ ही देर में आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामला की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के पश्चात आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें