फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के कलेमपुरा गांव की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह अकादमी की ओर से राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 34 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। स्पर्धा के फाइनल मैच में करनाल के कलेमपुरा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पंकुश खुराना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं अकादमी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंकुश खुराना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। आवश्यकता सही समय पर सही अवसर मिलने की है। देश के ओलंपिक में मेडल लाने वाले अधिकतर युवा खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि मे ही अभ्यास करके आगे आए हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बिलासपुर व कैथल के गांव कोल की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें कोल की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल करनाल जिले के कलेमपुरा व एससीआर भोगपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें कलेमपुरा की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच कलेमपुरा व कोल की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें कलेमपुरा ने कोल की टीम को 25-19,28-26 के अंतर से हराकर मैच में जीत हासिल की। कलेमपुरा की टीम को पहले स्थान पर आने पर 11000 रुपये नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया । दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर संजीव, ठाठ सिंह,मनप्रीत सिंह, कासिम राणा, कमलप्रीत सिंह, सचिन वर्मा, हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह, पंच सदस्य हरदीप सिंह दीपा, कपिल आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें