यमुनानगर के बिलासपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही सतीश कुमार पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर तीन साल तक संबंध बनाता रहा। साथ ही दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी के लिए घर से बाहर रहता है। उसकी सास भी आंगनबाड़ी में हेल्पर का काम करती है।
ये भी पढ़ें-
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश: पुन्हाना में पंचायत की भूमि से दो सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटाए हरियाणा सरकार
उसके घर के पास ही सतीश कुमार उर्फ कालूराम का ट्यूबवेल है। सतीश कुमार उसके पति को अकसर शराब पिला देता था। एक दिन सतीश कुमार ने उसे घर पर अकेला पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर तीन साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोप है कि कई बार आरोपी उसे घर से जबरन उठाकर ले गया और ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन से आरोपी उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
ये भी पढ़ें-
हरियाणा: अब बैंकों के सामने होगा पूरे परिवार के कर्ज का बही-खाता, सरकार ने जुटाया 40 लाख परिवारों का ब्योरा
महिला ने बताया कि नौ नवंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया। यहां से आरोपी उसे खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे गालीगलौज की और उसके साथ अभद्रता की। तभी उसकी सास आ गई। आरोपी ने उसकी सास को भी गालियां दी। इस दौरान किसी ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला। जाते हुए उसने धमकी दी कि वह उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।