फर्कपुर की एक कॉलोनी में ट्यूशन के बाद घर आई दो सहेलियां लापता हो गई। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।
कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 17 साल की बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को उसकी बेटी और उसकी सहेली ट्यूशन पढ़ने गई थी। करीब दस बजे दोनों ट्यूशन के बाद उनके घर आ गई थी। इसके बाद वह अपनी बेटी व उसकी सहेली को उसकी सहेली के घर छोड़ कर काम पर चला गया था। शाम को पता चला कि दोनों घर से लापता है। उन्होंने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उधर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि रात को परिवार सो गया था। सुबह उठे तो बेटी घर पर नहीं थी।