फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से तीन लाख के गहने व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ वहां से करीब तीन लाख रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान से 13 हजार की नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बूटर विहार कालोनी निवासी गगनदीप कौर ने थाना फर्कपुर में शिकायत दी कि वह अपने पति सुरेंद्र के साथ सब्जी मंडी में गई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। वह घर लौटे तो देखा कि घर के गेट का लगा ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने जांच की तो पाया कि अलमारी में रखे कानों के झुमके, सोने का मंगलसूत्र और सात हजार नकद गायब थे।
उधर, बुड़िया के रेती मोहल्ला निवासी इकलाख ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से 25 हजार कैश, कानों की सोने की बालियां, कोका, चांदी के चार कड़े, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी की 20 अंगूठियां व एक मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, कैंप निवासी हिमांशु मेहंदीरत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां न्यू मार्केट में विजय गारमेंट दुकान पर काम करती है। जब वह अपने काम में व्यस्त थी तो किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में 13 हजार नकद, आरसी, आधार कार्ड व बैंक की पासबुक थी। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
-पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि चोरी की सभी वारदातों में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें