यमुनानगर। पांसरा फाटक पर शुक्रवार की देर शाम प्लाई पत्ता भरी ट्राली पलट गई। लाइन के बीच ट्राली पटलने से फाटक न फाटक बंद किया जा सका और न ही ट्रेन निकल पाई। इससे ट्रेन स्टेशन पर फंसी रही।
गेटमैन ने सूचना आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन लेट हो गई। वहीं फाटक पर रास्ता न होने के कारण सड़क पर भी लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ जाम की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटा जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्राली पलटने पर चालक फरार हो गया। आरपीएफ ने क्रेन की मदद से ट्राली हटवाकर ट्रैक साफ करवाया। ट्राली पलटने से चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस करीब आधा घंटा स्टेशन पर फंसी रही। जिसके बाद ट्रेन यातायात बहाल हुआ। स्टेशन अधीक्षक एसके जोशी ने बताया कि फाटक पर ट्राली फंसने के कारण यातायात पर असर पड़ा था। क्रेन से ट्राली हटवाई गई है। अब सभी गाड़ियां नियमित रूप से चल रही हैं।