फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए केस मिले, एक हुआ ठीक, 10 केस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक महीने से कोरोना की स्थिति स्थिर है। रिकवरी रेट जहां 98.31 प्रतिशत है, वहीं डबलिंग रेट 278 दिन बना हुआ है। वीरवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस आएं, जबकि एक मरीज ठीक भी हुआ। सात पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही आईसोलेट किया गया है। जबकि तीन मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि कुल आबादी में से 31.18 प्रतिशत लोगों का कोरोना टेस्ट हो गया है। जिनमें से अब तक 24630 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 24213 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए। अभी तक कुल 374851 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 346282 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1381 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जगाधरी सनातन धर्म सभा अग्रवाल सभा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी में किया गया। कोरोना टीकाकरण कैंप का शुभारंभ प्रिंसिपल ऊषा शर्मा ने किया। प्रिंसिपल ने बताया कि कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक, स्टाफ व 18 वर्ष से ऊपर के 330 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण करवाने आए हुए लोगों की सहायता के लिए निशुल्क शीतल पेय, नींबू पानी, पेयजल, फेस मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। टीका लगवाने आए हुए लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सियों की व्यवस्था की गई। इस दौरान अग्रवाल सभा प्रधान मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें