फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जीजा साला ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जीजा-साला पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर करीब दो साल तक दुष्कर्म करते रहें। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जीजा-साला व दो अन्य महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसने 2017 में प्रेम विवाह किया था। शादी के पहले से ही चुन्ना भट्टी बागड़ी मौहल्ला निवासी सोनू उसका पीछा करके उसे परेशान करता था। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल रहने लगी तो आरोपी भी उनके घर के सामने ही किराए पर मकान लेकर रहने लगा। 26 अक्तूबर 2019 को दीवाली से एक दिन पहले उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्य बाजार गए थे। इस दौरान आरोपी दीवाली की मिठाई देने के बहाने उनके घर पर आया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। एक दिन आरोपी अपने साले दीपक को साथ लेकर उनके घर पर आया। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया। उसके पति ने जब आरोपियों के परिजनों अनिता व राजरानी से बात की तो उन्होंने दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया। मगर इसके बाद फिर से आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उसे परेशान करने लगे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें