फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा बहाल न करने पर विद्यार्थियों ने बस अड्डे के गेट पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के लिए बस सेवा न होने से नाराज विद्यार्थियों ने वीरवार सुबह बस अड्डे के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थी बस अड्डे से छछरौली राजकीय कॉलेज के लिए बस सेवा न होने से काफी नाराज थे। विद्यार्थियों का कहना है कि बस न होने के विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को हो रही है। जो बस सेवा न होने के कारण पढ़ाई छोड़ने तक को मजबूर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने एक घंटे तक बस अड्डे के दोनों मुख्य गेट बंद करके रोडवेज, जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बस अड्डे पर ताला जड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी अपने स्तर पर विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ रहा।
इस दौरान एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गेट बंद होने के कारण अन्य रूट की सेवाएं भी बिल्कुल ठप हो गई। जिस कारण अन्य यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। विद्यार्थियों को न मानता देख बस अड्डा प्रबंधक ने विद्यार्थियों के लिए बस का प्रबंध करवाया। वहीं उन्हें आश्वासन दिया कि इस रूट पर नियमित रूप से सेवा दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

इस दौरान प्रियंका, सलोनी, अंजिल, चाहत, तनु, निशांत ने बताया तीन महीने से बिलासपुर-छछरौली के लिए बस सेवा नहीं है। इस बारे विभाग को लिखित रूप में शिकायत देकर समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। परंतु इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। विद्यार्थी समस्या को लेकर अधिकारियों से भी मिले, लेकिन इस रूट पर सेवा बहाल नहीं की गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कपालमोचन मेले के बाद छछरौली के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ। यही नहीं साढौरा से आने वाले विद्यार्थियों को बस की कमी के चलते निजी वाहनों में धक्के खाने पड़ते हैं। प्रतिदिन 70 से 80 रुपये किराये में खर्च हो जाते हैं। जिस कारण विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
बॉक्स
पास बनवाया, फिर भी भर रहे किराया
सागर, मनमीत, नितिन कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि बस पास बनवाने के लिए फार्म भर रुपये जमा करवा दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने सुविधा के पास बनाया है। परंतु बस सेवा न होने के कारण पास बेकार हैं। पास होने के बावजूद उन्हें निजी वाहनों में किराया भरना पड़ रहा है। इससे उन्हें दोहरी मार पड़ रही है।
बॉक्स
सुबह, दोपहर को बस सुविधा देने की मांग
हंगामे के दौरान बस संस्थान प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के लिए तुरंत बस भेजने के निर्देश दिए। इस पर विद्यार्थी शांत हो गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। जिसमें सुबह सवा आठ बजे और नौ बजे और दोपहर ढाई और साढ़े तीन बजे बस चलाने की मांग रखी। प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों की मांग जल्द ही पूरी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गेट के ताले खोले गए और बसें रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें