फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया रोड पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंडाखेड़ा निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई। सतीश कुमार वरयाम सिंह अस्पताल में ड्राइवर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मुंडा खेड़ा निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही सतीश कुमार (36) रेलवे रोड स्थित वरयाम सिंह अस्पताल में ड्राइवर था। 21 नवंबर की रात को सतीश कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर बुड़िया किसी काम से गया था। जब वह रात साढ़े आठ बजे घर लौट रहा था तो दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें