फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को धोखा देकर दिनदहाड़े जेवरात चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने गांव जठलाना स्थित एक घर से सोने की बालियां व चांदी की चेन चोरी कर ली और फरार हो गया। पुलिस ने प्रभावित महिला की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जठलाना निवासी माया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्टूबर को वह व उसका पति घर पर बैठे हुए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर आया। उसने उन्हें बताया कि सरकार की ओर से उसके घर में शौचालय लगवाने के लिए पैसे आए हैं। इसके लिए उनकी मोबाइल में फोटो खींची जाएगी। अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति को जरूरी कागजातों की फोटो स्टेट करवाने के लिए बाजार भेज दिया। उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसे चेन व बालियां निकालने के लिए कहा। जिसके बाद उसने कान की बालियां व गले की चेन को निकालकर मेज पर रख दिया। इसके बाद उसने उससे पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने के लिए रसोई में चली गई और वह व्यक्ति उसकी सोने की बालियां व चांदी की चेन चोरी कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें