फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर रोडवेज ने कमाए 15 लाख

विज्ञापन
यमुनानगर रोडवेज बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भैया दूज के चलते यमुनानगर और जगाधरी बस अड्डे पर शनिवार की सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ देखकर रोडवेज ने 17 अतिरिक्त बसें चलाईं। इससे रोडवेज को 15 लाख रुपये से अधिक आमदनी हुई।
रोजाना करीब 113 बसें ही सड़कों पर उतरती हैं। भैयादूज पर सबसे ज्यादा भीड़ यमुनानगर बस अड्डे पर देखने को मिली, चूंकि इसी बस अड्डे से लंबे रूट की सभी बसें निकलती हैं। ऐसे में यमुनानगर बस अड्डे पर दिल्ली और सहारनपुर के दोनों काउंटर पर काफी भीड़ रही। इसके चलते डिपो की तरफ से इन मार्गों पर पांच से छह बसें अतिरिक्त लगाई गई।
विज्ञापन

उधर, पर्व के चलते डिपो की आमदनी आम दिनों की अपेक्षा 15 लाख को भी पार गई। उल्लेखनीय है कि यमुनानगर डिपो में कुल 136 बसें हैं, जिनमें से अकसर ऑनरूट 113 बसें रहती हैं, बाकी बसों का सर्विस के लिए शेड्यूल रहता है। इससे डिपो की आमदनी 13 से 14 के बीच में रहती है। भैयादूज पर यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज ने 130 बसें सड़कों पर उतारीं। डिपो में जल्द ही 40 बसें शामिल हो जाएंगी। नई बसों को लंबे रूट के मार्गों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिन काउंटर पर ज्यादा भीड़ थी, उन पर बसों की संख्या को बढ़ाया। दिल्ली और सहारनपुर काउंटरों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही, इसलिए इन रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त चलाई गईं। भैयादूज पर कुल 130 बसें चलाई गईं। इसके अलावा पर्व को देखते हुए सुबह ही काउंटरों पर कर्मचारियों की तैनात कर दी गई थी। -संजय रावल, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें