फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को राहत: रेलवे ने चलाई गोरखपुर अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन, गर्मियों व वैवाहिक सीजन को देखते हुए किया फैसला

Thu, 14 Apr 2022 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

अंबाला सहारनपुर रूट पर समर स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। गर्मियों व वैवाहिक सीजन को देखते हुए इसका संचालन किया जा रहा है। 15 अप्रैल से 25 जून तक अमृतसर गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरमास समाप्त होते ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर आने जाने की तैयारी करने लगे हैं। इसके अलावा गर्मियों में स्कूलों की छुट्टियों में भी लोग बाहर जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीट की मांग बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए रेलवे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन करने जा रहा है। रेलवे ने अंबाला सहारनपुर रूट पर विशेष ट्रेन चलाई जा रही। यह गाड़ी अमृतसर से गोरखपुर के बीच चलाई जा रही है। जिसका संचालन 15 अप्रैल से 25 जून तक किया जाएगा। पहली ट्रेन 15 अप्रैल को गोरखपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी। जबकि 16 अप्रैल से अमृतसर से गोरखपुर के लिए चलाई जाएगी।
 
साप्ताहिक ट्रेन लगाएगी 11-11 फेरे
रेलवे गोरखपुर से अमृतसर के साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 05005-06 संख्या चलाई जा रही है। गोरखपुर से यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर दो बजकर 40 मिनट और अमृतसर से हर शनिवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 15 अप्रैल से 24 जून तक गोरखपुर से और 16 अप्रैल से 25 जून तक अमृतसर से चलाई जाएगी। जो अपने सीजन के दौरान दोनों तरफ 11-11 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 23 कोच हैं। जिसमें पांच वातानुकूलित, 12 श्यनयान, चार सामान्य कोच होंगे। इसके अलावा दो कोच निशक्त व महिलाओं के  यात्रियों के लिए कोच लगे होंगे।
विज्ञापन

 
कुल 14 स्टेशनों पर ठहराव दिए 
रेलवे की ओर से गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन ट्रेन के कुल 14 ठहराव दिए गए हैं। गाड़ी संख्या 05005 आरंभिक स्टेशन के बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर शहर, ब्यास होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05006 अमृतसर से इसी रूट से गोरखपुर रवाना होगी। अमृतसर जाने के लिए यह गाड़ी यमुुनानगर जगाधरी स्टेशन पर सुबह चार बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि गोरखपुर जाने के लिए यह ट्रेन शाम पांच बजर 36 मिनट पर पहुंचेगी। दोनों तरफ इसे दो मिनट का ठहराव दिया है।
 

गर्मियों व शादियों के कारण ट्रेन में सीटों की काफी मांग है। जिस कारण इन दिनों सामान्य से ज्यादा भीड़ रहती है। लोगों की बेहतर सुविधा के लिए गोरखपुर से अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। -हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें