फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवाने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में इन दिनों पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों की दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इस बार पंजीकरण से लेकर फीस भरने तक का सारा कार्य ऑनलाइन होने से विद्यार्थी कम संख्या में कॉलेज आ रहे हैं। वहीं साइट के धीमे चलने से ऑनलाइन फीस जमा करवाने में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन फीस जमा कराने के दौरान डेबिट या क्रेडिट कार्ड का विवरण लिखने पर कई बार ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है और कई प्रयास के बाद फीस जमा हो रही है। कई विद्यार्थियों के ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान ट्रांजेक्शन में जमा रुपये भी 24 घंटे के बाद वापस खाते में आ रहे हैं। इससे फीस जमा करने में उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। जबकि कॉलेज में काउंटर पर ऑफलाइन फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को रसीद भी मौके पर ही दी जा रही है। एडिड कॉलेजों में भी दोनों माध्यम से फीस भरने का विकल्प दिया जा रहा है। बुधवार शाम तक जिले के 11 कॉलेजों में करीब एक हजार बच्चे अपना दाखिला सुनिश्चित करवा चुके हैं। हालांकि 18 और 19 सितंबर को हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा होनी है और सभी कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसलिए इन दो दिनों तक कॉलेज में बच्चों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। जबकि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से 18 सितंबर फीस जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को ऑफलाइन फीस जमा करवानी है, वे 17 सितंबर तक कॉलेज पहुंचकर फीस भर सकते हैं। दरअसल जिले में 11 कालेज हैं, जिनमें दाखिला लेने के लिए हजारों बच्चों को कई ऑनलाइन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फीस के जमा कराने होंगे दस्तावेज
-फीस जमा कराने के बाद विद्यार्थियों को कॉलेजों में अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके लिए कॉलेजों ने शिक्षकों की कमेटी गठित कर दी गई है। विद्यार्थी को माइग्रेशन व चरित्र प्रमाणपत्र की असली प्रति जमा करानी होंगी। छात्र दो पासपोर्ट साइज फोटो, फीस रसीद भी लेकर साथ जाएं। कक्षा दसवीं और बारहवीं की दो-दो कॉपी, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और अगर किसी छूट कैटेगिरी में है तो उसका भी प्रमाणपत्र कॉलेज ले जाना होगा। इसके अलावा हरियाणा के रिहायशी प्रमाणपत्र की कॉपी, आधार कार्ड भी कॉलेज ले जाना जरूरी होगा।
विज्ञापन

वर्जन
- दाखिला प्रक्रिया सही तरीके से चल रही है। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली वरीयता सूची में आया है, उनमें से कम विद्यार्थी ही दाखिला लेने के लिए कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। क्योंकि इस बार अधिकतर काम ऑनलाइन होना है। विद्यार्थी फीस भी ऑनलाइन जमा करवा रहे हैं। किसी विद्यार्थी को दिक्कत है तो वह कॉलेज आकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। तय तिथि तक दाखिला सुनिश्चित नहीं होता है तो दूसरी सूची में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जिन्होंने अगली सूची के लिए ऑनलाइन विकल्प का चुनाव किया है।
विज्ञापन

-डॉ. बलजीत कौर, प्रिंसिपल, छछरौली राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें