फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेमेंट मिलने पर ही होगा धान का उठान, रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को भिजवाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल मिल संचालक एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को प्रतापनगर में हुई। इसमें जिले भर के राइस मिलर एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों व प्रदेश के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में मिल संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सरकार द्वारा इस बार धान पर एक प्रतिशत नमी और कम करने का मामला छाया रहा। बैठक में संचालकों ने फैसला लिया कि पुरानी पेमेंट मिलने के बाद ही धान का उठान होगा। इसके अलावा इस बार यदि किसी अधिकारी ने रिश्वत मांगी तो उसे जेल की हवा भी खिलाएंगे।
विज्ञापन

राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज सिंगला ने साफ कहा कि जब तक उन्हें पुरानी पेमेंट नहीं मिलती, तब तक वह धान का उठान नहीं करेंगे। दूसरी तरफ जो सरकार ने धान में नमी पर एक प्रतिशत और कटौती की है। उसको लेकर भी राइस मिलर्स में काफी रोष है। जबकि मिलर्स पहले से ही नमी के बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेमेंट व धान के उठान को लेकर अगर किसी अधिकारी ने उन्हें परेशान किया तो वह उस अधिकारी के खिलाफ आवाज भी उठाएंगे। रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को जेल की हवा भी खिलाएंगे। कुछ मिलर्स ने बताया कि खाद्यपूर्ति विभाग, हैफेड व कई एजेंसियों के अधिकारी गाड़ी को भी गोदाम में पहुंचाने के नाम पर मोटी रिश्वत मांगते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मौके पर चेयरमैन जवैल सिंगला, प्रदेश सचिव मक्खन लाल, जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, प्रवीण बटार, सतपाल सिंह, अरविंद, सतीश अडवाणी, सुरेंद्र गर्ग, मुस्ताक, मानिक गर्ग व अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें