फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। स्नातक में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। कुछ दिक्कतों के साथ ऑनलाइन काम हो रहा है और जिन बच्चों के बारहवीं पास के सर्टिफिकेट व परिवार पहचान पत्र में किसी प्रकार का अंतर हैं, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण में समस्या आ रही है। अन्य छात्र को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। कोविड के कारण बहुत कम संख्या में छात्र महाविद्यालय पहुंच रहे हैं।
महाविद्यालय दाखिला कमेटी के संयोजक प्रोफेसर अमित कुमार ने बताया कि सरकारी महाविद्यालय अहड़वाला बिलासपुर में बारहवीं पास छात्र 420 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। महाविद्यालय में छात्र बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल, बीसीए व बीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर किया जा सकता है। इस बार केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत केवल उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर ही आवेदन किए जा रहे हैं। दाखिले के लिए 26 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया दो सिंतबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली सूची में दाखिले मिलने वाले छात्रों को 2 सितंबर से 6 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 8 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी सूची में नाम आने वाले छात्र 6 से 11 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। कालेज में छात्रों की मदद के लिए विशेष सहायता काउंटर लगाए गए हैं। प्रोफसर रमेश धारीवाल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण निशुल्क है। छात्र कालेज में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रिंसिपल सुनील तनेजा ने बताया कि छात्र साइबर कैफे या घर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय में दाखिला के लिए परिवार पहचान पत्र दिखाना होगा। बिना परिवार पहचान पत्र के दाखिला नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन और कोर्स की जानकारी लेने के लिए महाविद्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क के माध्यम से जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।
सीटों का ब्योरा
बीकॉम -80
बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन - 20
बीएससी नॉन मेडिकल- 40
बीएससी मेडिकल-20
बीसीए- 20
बीए-240
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें