फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा साढौरा की नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ

विज्ञापन
साढौरा रेस्ट हाउस में पद व गोपनीयता की शपथ लेते नगरपालिका पार्षद। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। आखिरकार नगरपालिका साढौरा की छोटी सरकार ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना काम शुरू कर दिया। नगरपालिका की नव चयनित अध्यक्ष शालिनी शर्मा व सभी 13 वार्डों के पार्षदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह कस्बा के रेस्ट हाउस में हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में अंबाला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय जल राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर शालिनी शर्मा व सभी पार्षदों को बधाई दी।
विज्ञापन

सांसद रतन लाल कटारिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और समस्त पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने एकजुट होकर नगर के विकास का रास्ता प्रशस्त किया है। साढौरा वासियों के भावनाओं के अनुरूप तेजी से विकास कार्य किए जाएं। साढौरा के विकास के लिए मेरी जहां भी आवश्यकता होगी आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। नगर के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद ने अपने कोष से नगरपालिका को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने कहा कि लोगों ने जिस आशा एवं विश्वास के साथ उन्हें इतनी बड़ी जो जिम्मेदारी दी है वह उनके आशा एवं विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। नगर विकास के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। वार्ड एक से 13 तक सभी में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। मौके पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह, सुमंत जैन, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, मंडल महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, अमरेंद्र सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष नरेश बक्शी, मुकेश गर्ग, प्रेम भसीन, नवीन भसीन, रूचिका गोयल, डोली कालरा, अमरजीत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें